पारसेक (Parsec) - दूरी का मात्रक, परिभाषा एवं अर्थ

पारसेक (Parsec) दूरी का मात्रक होता हैं। पारसेक को pc द्वारा प्रदर्शित करते हैं। पारसेक Parallactic Second का संक्षिप्त रूप है। भौतिकी में मापन के लिए हमें बहुत छोटी छोटी लम्बाइयों से लेकर बहुत बड़ी-बड़ी दूरियों के अध्ययन की आवश्यकता पड़ती है। बहुत छोटी व बहुत बड़ी दूरियो (अथवा लम्बाइयो) को व्यक्त करने के लिये हम विशेष मात्रकों का प्रयोग करते हैं। जैसे - माइक्रोन, एंग्स्ट्रोम, प्रकाश वर्ष, पारसेक, खगोलीय इकाई आदि।
Parsec

पारसेक (Parsec)

पारसैक (Parsec- pc) लम्बाई का मात्रक है। पारसेक की लंबाई 30 ट्रिलियन किलोमीटर (3,00,00,00,00,00,000 km) के लगभग होती है। पारसैक का प्रयोग खगोलशास्त्र में होता है। इसकी लम्बाई त्रिकोणमितीय दिग्भेद पर आधारित है, जो कि सितारों के बीच दूरी नापने का प्राचीन तरीका है।
एक पारसैक पॄथ्वी से किसी खगोलीय पिण्ड की वह दूरी होती है, जब वह पिण्ड एक आर्कसैकिण्ड के दिग्भेद कोण पर होता है।
इसका नाम दिग्भेद के अंग्रेजी नाम पैरेलैक्स या "parallax और second of arc" यानि आर्कसैकिण्ड, से पड़ा है।

पारसैक की वास्तविक लम्बाई लगभग 30.86 पीटामीटर, 3.262 प्रकाश-वर्ष या 1.918 × 1013मील के बराबर होती है।

1 पारसेक = 3.08 x 1015 मीटर
               = 3.262 प्रकाश वर्ष

विज्ञान में मात्रकों की एस॰ आई॰ प्रणाली (International System of Units) में दूरी का मात्रक "मानक मीटर", द्रव्यमान का मात्रक "मानक किलोग्राम", समय का मात्रक "मानक सेकंड", वैद्युत धारा का मात्रक "एम्पियर", ताप का मात्रक "केल्विन", तथा ज्योति-तीव्रता का मात्रक "कैन्डला" है।

दूरी के मात्रकों से संबन्धित अन्य लेख

यह चैप्टर भौतिक विज्ञान के मापन का ही एक हिस्सा है, मापन चैप्टर से संबन्धित अन्य लेख इस प्रकार हैं-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ