प्रकाश-वर्ष (Light Year) - दूरी का मात्रक, परिभाषा और अर्थ

प्रकाश-वर्ष (Light Year) दूरी का मात्रक होता हैं। प्रकाश-वर्ष को ly द्वारा प्रदर्शित करते हैं। भौतिकी में मापन के लिए हमें बहुत छोटी छोटी लम्बाइयों से लेकर बहुत बड़ी-बड़ी दूरियों के अध्ययन की आवश्यकता पड़ती है। बहुत छोटी व बहुत बड़ी दूरियो (अथवा लम्बाइयो) को व्यक्त करने के लिये हम विशेष मात्रकों का प्रयोग करते हैं। जैसे - माइक्रोन, एंग्स्ट्रोम, प्रकाश वर्ष, पारसेक, खगोलीय इकाई आदि।
Prakash Varsh - Light Year

प्रकाश-वर्ष (Light Year)

खगोलीय पिण्डों के बीच की दूरियाँ, जैसे पृथ्वी व सूर्य के बीच की दूरी, अथवा पृथ्वी से तारों की दूरी बहुत बड़ी होती हैं तथा उन्हें व्यक्त करने के लिये बड़े मात्रक प्रयुक्त किये जाते हैं। दूरी का एक बहुत बड़ा मात्रक 'प्रकाश-वर्ष' है।
1 प्रकाश-वर्ष वह दूरी है जो कि प्रकाश 'रिक्त स्थान (निर्वात में) में' 1 वर्ष में तय करता है।
  • 1 वर्ष में 365 x 24 x 60 x 60 = 31536000 सेकण्ड होते हैं।
  • प्रकाश 1 सेकण्ड में 3.0 x 108 मीटर (3 लाख किलोमीटर) दूरी तय करता है।
1 प्रकाश-वर्ष = (3.0x108 मीटर/सेकण्ड) x (365 x 24 x 60 x 60 सेकण्ड)
                   = 9.46 x 1015 मीटर
                   = 1016 मीटर (लगभग)
                   = 1013 किलोमीटर (लगभग)
1 प्रकाश वर्ष = 9.46 x 1015 मीटर

विज्ञान में मात्रकों की एस॰ आई॰ प्रणाली में दूरी का मात्रक "मानक मीटर", द्रव्यमान का मात्रक "मानक किलोग्राम", समय का मात्रक "मानक सेकंड", वैद्युत धारा का मात्रक "एम्पियर", ताप का मात्रक "केल्विन", तथा ज्योति-तीव्रता का मात्रक "कैन्डला" है।

दूरी के मात्रकों से संबन्धित अन्य लेख

यह चैप्टर भौतिक विज्ञान के मापन का ही एक हिस्सा है, मापन चैप्टर से संबन्धित अन्य लेख इस प्रकार हैं-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ